Agra News: आगरा कोर्ट परिसर में पुलिस पर हमला, आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे

0 640

लखनऊ: आगरा के दीवानी न्यायालय में बुधवार को पेशी पर लाए गए गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को सिपाही पर हमला कर चार लोग छुड़ाकर ले गए। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से दीवानी परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर न्यू आगरा थाना पुलिस सहित फोर्स पहुंच गई। मगर, फरार आरोपियों का अब तक पता नहीं चल सका है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।

बताया गया है कि फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र निवासी विनय श्रोत्रीय को आगरा की थाना बरहन पुलिस ने जेल भेजा था। वह एक मामले में सरगना है। बुधवार दोपहर को जेल से पेशी पर विनय को लाया गया था। एक सिपाही उसे कोर्ट में पेश करने के बाद ले जा रहा था, तभी चार लोग आए। इनमें से एक ने सिपाही के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को छुड़ा कर फरार हो गए।

दीवानी न्यायालय परिसर में हुई घटना के बाद आईजी नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस के आला अफसरों ने घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने गैंगस्टर व अन्य आरोपियों की तलाश में चेकिंग शुरू करा दी। हालांकि अब तक आरोपियों का पता नहीं चला है। बता दें कि इस घटना से कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.