देवरिया | अनन्त पीठ आश्रम में गुरुपूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0 331

बरहज /देवरिया : अनन्त पीठ आश्रम के मंदिर में गुरुपूर्णिमा आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया और गुरुपूर्णिमा के इस पवित्र पर्व पर श्रद्धालु अपने गुरु की पूजा करने के बाद ही अन्न ग्रहण करते हैं | बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बरहज स्थित अनन्त पीठ आश्रम पर आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज के द्वारा अपने गुरु की पूजा वैदिक मंत्रों से किया गया | इस गुरु पूजन को ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से सम्पादित की गया पूजा पूर्ण होने के बाद गुरु आञ्जनेय दास के द्वारा भारी संख्या में आये शिष्यों को आशीर्वाद व प्रसाद वितरित कीया गया ।

गुरु व शिष्य के बीच पवित्र सम्बन्धो का पर्व है गुरुपूर्णिमा |

आञ्जनेय दास ने गुरु व शिष्य के बीच पवित्र सम्बन्धो के महत्व को बताया की यह त्यौहार आषाढ़ मास के पूर्णिमा को मनाया जाता है क्योंकि वेदव्यास जी का जन आषाढ़ मास पूर्णिमा के दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था जिससे गुरु पूर्णिमा को हम व्यास पूजा के नाम से भी जानते हैं गुरु पूर्णिमा के पूजा की परंपरा महर्षि वेदव्यास के जन्म से ही विख्यात है उन्होंने उदाहरण देते हुए एकलव्य को बताया की एक समय की बात है की एकलव्य को शिक्षा देने के लिए द्रोणाचार्य ने मना कर दिया था तो एकलव्य ने अपने गुरु द्रोणाचार्य की मूर्ति का स्थापना करके जंगल में साधना करता था और नित्य प्रतिदिन धनुष अभ्यास करता था लेकिन राष्ट्र के प्रति एकलव्य के विचार ठीक नहीं थे जिस पर गुरु ने उसे अंगूठा ही दान में मांग लिया और एकलव्य हंसते हंसते अंगूठा काटकर अपने गुरु को दान कर दिया।

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आश्रम के पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास के साथ विनय मिश्र, कृष्ण मुरारी तिवारी, विश्राम शुक्ल , झारखण्डेय पाण्डेय,परसुराम पाण्डेय, डॉ किरन पाठक, आरती पांडे, प्रेम शंकर पाठक, सुग्रीव पांडे, मंगल मणि त्रिपाठी, पियूष मिश्रा ओमप्रकाश पाण्डेय, बलभद्र त्रिपाठी, डॉ महंत कुशवाहा, ओमप्रकाश दुबे,डॉ अशोक,नवीन प्रकाश, सुशील कुमार पाण्डेय,अमित पाण्डेय, चंद्रप्रकाश शुक्ला, अवधेश पाल,प्रदीप शुक्ला, तेजबहादुर, मीरा गुप्ता, अनुपमा सिंह,अलका पाण्डेय, करुणा,सिधु यादव,शशिकला पटेल,आकांक्षा सिंह,ब्यूटी पाण्डेय,सीमा आर्या, सुमन कुमारी,संध्या के साथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

यह भी पड़े : Agra News: आगरा कोर्ट परिसर में पुलिस पर हमला, आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे

 

संवाददाता :  पवन पाण्डेय , बरहज /देवरिया

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.