कृषि विशेषज्ञ सेवाराम चौधरी ने किसानों को जैविक कृषि के बारें में दी जानकारी, प्राकृतिक खेती करने के लिए किया प्रेरित

0 155

रूडकी : अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन, रूडकी एवं एचडीएफसी परिवर्तन के सहयोग से नारसन एवं भगवानपुर विकासखंडो में चलायी जा रही “जैविक एवं प्राकृतिक खेती परियोजना” के अन्तर्गत रूहाल्की-दयालपुर, विकासखण्ड-भगवानपुर में जैविक खेती के ऊपर कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के परियोजना यूनिट समन्वयक संतोष देव रावत द्वारा किसानो को इस परियोजना के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया| उन्होंने बताया कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती परियोजना के तहत 100 गाँवों में 10000 किसानो को जैविक खेती से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है |

कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ सेवाराम चौधरी (सेवानिवृत, विषय वस्तु विशेषज्ञ- एग्रोनोमी) ने किसानो को जैविक खेती के सिद्धांतो के बारे में विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने बताया की वर्तमान समय में खेती में अत्यधिक मात्रा में उपयोग किये जा रहे रासायनिक आदानो से मिट्टी एवं मानव के स्वास्थ्य पर भारी दुष्प्रभाव पड़ रहा है । इसके साथ ही कृषि की लागत लगातार बढ़ रही रही है और निम्न गुणवत्ता वाले कृषि उत्पादों के निर्यात में भी समस्या आ रही है | इन सभी समस्याओ का एक ही समाधान जैविक या प्राकृतिक खेती ही है |

इसके अलावा इस कार्यक्रम में भूअमृत फार्मर्स कंपनी लिमिटेड के चेयरमैन रवि किरण सैनी द्वारा किसानो को कृषक उत्पादक संगठन के बारे में विस्तार से बताया गया | उन्होंने बताया कि आज उनके संगठन के माध्यम से किसानो को उनके जैविक उत्पादों को अच्छे दाम उपलब्ध कराय जा रहे है | कौशल विकास केंद्र, भगवानपुर के कम्युनिटी मोबिलाइज़र अभिषेक कुमार द्वारा केंद्र के बारे में किसानो को बताया कि यदि कोई बेरोजगार युवक और युवतियां स्वरोजगार करना चाहता है तो उनके कौशल विकास के लिए केंद्र में विभिन्न क्षेत्रो में प्रशिक्षण की सुविधा दी जा रही | कार्यक्रम में ग्राम में स्थापित दो कृषक क्लबों के समस्त किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम में नरेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, सुर्यवीर, मनीष एवं पूजा सहित आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे |

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.