उत्तराखंड में कोरोना के 189 नए मामले, केवल देहरादून में एक सौ से अधिक मरीज मिले

0 523

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले बढ़ने पर एक बार फिर चिंता सताने लगी है। पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी के साथ राज्यभर में 189 कोरोना के नए मामले मिले हैं। इनमें अकेले देहरादून में एक सौ से अधिक मरीज मिले हैं। आज भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि मुताबिक प्रदेश में 1586 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। प्रदेश के 08 जिलों में 189 कोरोना के मरीज मिले हैं। इनमें से देहरादून 113, हरिद्वार 16, नैनीताल 40,अल्मोड़ा 08,चमोली 01,पौड़ी गढ़वाल,उत्तरकाशी 03-03,उधमसिंह नगर में 05 संक्रमण के मरीज सामने आए हैं।

प्रदेश भर में आज 100 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। राज्य में 750 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। उत्तराखंड में कोरोना रिकवरी दर 95.36 फीसद है। बुधवार को प्रदेश के 899 केन्द्रों पर 29,622 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए हैं। आज 25,104 पात्र लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.