अहमदाबाद में क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी थे सवार

0 500

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। एयरपोर्ट अधिकारियों और आपातकालीन सेवा दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना की जांच के लिए संबंधित विभाग सक्रिय हैं और जल्द ही विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.