एके एंटनी के बेटे अनिल ने छोड़ी कांग्रेस, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में दिया था BJP का साथ

0 124

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अनिल एंटनी ने बुधवार सुबह कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने अपने इस्तीफे की चिट्ठी ट्वीट की है। पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के एक दिन बाद ही ये फैसला लिया है।

गौरतलब है कि अनिल एंटनी ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर भाजपा का साथ दिया था। अनिल ने कहा कि मुझसे अपने ट्वीट को हटाने को कहा गया था, लेकिन मैंने इससे मना कर दिया। ऐसे लोग जो अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं, वो लोग ही मुझे ट्वीट हटाने का दबाव बना रहे थे।

अनिल एंटनी ने मंगलवार को कहा कि जो लोग ब्रिटिश प्रसारक और ब्रिटेन के पूर्व विदेश सचिव जैक स्ट्रा के विचारों का समर्थन करते हैं और उन्हें जगह देते हैं, वे भारतीय संस्थानों पर एक खतरनाक मिसाल कायम कर रहे हैं। क्योंकि 2003 के इराक युद्ध के पीछे जैक स्ट्रा का दिमाग था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ बड़े मतभेद के बावजूद, मुझे लगता है कि यह हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।

उधर, केरल कांग्रेस इकाई ने डाक्यूमेंट्री दिखाने का एलान किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी) की छात्र इकाई डीवाईएफआई ने भी मंगलवार अपने फेसबुक पेज पर घोषणा की कि राज्य में इसे दिखाया जाएगा। वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई भी इस तरह का एलान कर चुकी है। वहीं, भाजपा ने डाक्यूमेंट्री दिखाने वाले फैसले को राजद्रोह बताया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री से तत्काल मामले में हस्तक्षेप करने और इस तरह के प्रयासों को रोकने की मांग की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.