आकांक्षा पूरी और नीलकमल सिंह के कमरिया राउंड करेगा सॉन्ग ने उड़ाया गर्दा

0 323

Akanksha Puri Song Kamariya Round Karega: नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का नया गाना कमरिया राउंड करेगा सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने की धुन पर लोग थिरकने को मजबूर हो सकते हैं। यूट्यूब पर यह गाना धूम मचा रहा है। इस गाने में टिपिकल भोजपुरी सिनेमा का लुक नजर नहीं आ रहा है, बल्कि यह मॉडर्न भोजपुरी सिनेमा की तरह दिखाई दे रहा है। अंदाज देसी है लेकिन लुक मॉडर्न है। यही कारण है कि दर्शकों को यह मॉडर्न गीत काफी पसंद आ रहा है।

आकांक्षा पुरी इस समय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जान बनी हुई हैं। वह इंडस्ट्री के लिए नया चेहरा तो हैं, साथ ही उनका डांसिंग स्टाइल और उनकी एक्टिंग दर्शकों को भी काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि वह एक के बाद एक लगातार भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। जबकि वह कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर रही हैं।

नीलकमल सिंह के साथ आकांक्षा पुरी की जबरदस्त केमिस्ट्री
कमरिया राउंड करेगा वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। आकांक्षा पुरी और नीलकमल सिंह के हुक स्टेप भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। गाने का लिरिक्स बेहद रोचक है। डीजे जब साउंड करेगा कमरिया राउंड करेगा। इस गीत को लेकर दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। यूजर्स का कहना है कि भोजपुरी सिनेमा का अवतार भी अब धीरे-धीरे बदल रहा है।

यूट्यूब पर हिट हुआ कमरिया राउंड करेगा सॉन्ग
सारेगामा हम भोजपुरी नाम के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का कमरिया राउंड करेगा गाना रिलीज हुआ है। गाने को रिलीज हुए सिर्फ कुछ घंटे ही हुए हैं। लेकिन इस यूट्यूब चैनल पर इसे देखने वालों की संख्या 7 लाख के पार पहुंच गई है। इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नीलकमल सिंह को भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री का सुरीला बादशाह बताया जा रहा है। वहीं आकांक्षा पुरी की सुंदरता की भी लोग तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.