जयपुर दौरे पर अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- जहां भाजपा है वहां पीड़ा है, इसलिए पीडीए का पौधा लगाने आया हूं

0 19

जयपुर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जयपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “जहां पीड़ा है वहां पीडीए है और जहां भाजपा है वहां पीड़ा है”, इसलिए वह पीडीए का संदेश लेकर आए हैं।

अखिलेश यादव जयपुर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वादों और नीतियों पर सवाल उठाते हुए कई मुद्दों पर सरकार को घेरा।

वादों को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं की आदत है कि वे अपने वादों को याद नहीं रखते। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या किसानों की आय वास्तव में दोगुनी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ घोषणाएं करती है, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रहती है।

टूरिज्म और डबल इंजन सरकार पर उठाए सवाल

राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र की तारीफ करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य टूरिज्म में काफी आगे है। उन्होंने आगरा को लेकर योगी सरकार के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें टूरिज्म को ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की बात कही गई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो जयपुर उससे भी आगे जा सकता है। डबल इंजन सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के दोनों इंजन सही तालमेल से नहीं चल रहे, बल्कि आपस में टकराव की स्थिति में नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, विदेश नीति पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देश को विश्व गुरु बनाने का मौका गंवा दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री चाहते तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति और मजबूत हो सकती थी, लेकिन अब स्थिति उलट नजर आ रही है।

शंकराचार्य प्रकरण पर सरकार को घेरा

शंकराचार्य को मिली धमकी के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का लगातार अपमान किया जा रहा है और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। ऐसे मामलों में सरकार को जवाबदेह होना चाहिए।

महिला आरक्षण और जनगणना पर उठाए सवाल

महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण की बात जनगणना से जुड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार जनगणना के बाद आरक्षण लागू करने में देरी क्यों कर रही है। उनका आरोप था कि सरकार ने जल्दबाजी में यह फैसला लिया है और महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा।

वोट काटने के आरोप, चुनाव आयोग पर भी सवाल

अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में वोट काटने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा हारती है, वहां वोट काटे जाते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा।

नीतीश कुमार और राजस्थान की राजनीति पर भी टिप्पणी

Nitish Kumar को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन के कई नेता चाहते थे कि वह प्रधानमंत्री पद से रिटायर हों। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया है। राजस्थान की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने Vasundhara Raje का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य में ज्यादा विकास हो सकता था और “पर्ची वाले मुख्यमंत्री” से जनता को लाभ नहीं मिलेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.