अंतरिक्ष में शादी करने का ऑफर दे रही अमेरिकी कंपनी, 1 सीट का खर्च जान हो जाएंगे हैरान

0 325

अमेरिका : हर किसी का सपना होता है अपनी शादी को यादगार बनाने का, क्योंकि यह खूबसूरत पल बार-बार नहीं आते। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कोई स्पेशल जगह को चुनता है तो कोई खास दिन को अपनी शादी करता है। अमेरिकी स्पेस ट्रैवल कंपनी स्पेस पर्सपेक्टिव भी लोगों की शादी को खास बनाने के लिए प्लान कर रही है और इसके लिए उसने एक ऑफर का एलान किया है।

कंपनी ने अंतरिक्ष में शादी करने के ऑफर का एलान किया है जो ‘अब तक का ऐसा पहला’ ऑफर है। कंपनी की हर एक फ्लाइट हाइड्रोजन वाले स्पेसबलून से संचालित होगी जो 19 किलोमीटर/घंटा की गति से ऊपर उठेगा। स्पेसबलून से कैप्सूल अटैच होगा जिसमें बार, रिफ्रेशमेंट्स और रेस्टरूम होंगे। इसके लिए 1 करोड़/सीट खर्च करना होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.