न्यूड फोटोशूट के विवाद के बीच रणवीर सिंह ने सफेद रंग में शेयर की नई तस्वीरें

0 563

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह जो कि अभी लगातार न्यूड फोटोशूट के लिए लाइमलाइट के साथ साथ विवाद में बने हुए हैं, उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें साझा की है जिसमें एक्टर ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। रणवीर ने शुक्रवार की सुबह इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की एक झलक साझा की जिसमें वो पूरी तरह से ढंके हुए हैं।

वायरल हुई इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ने टी-शर्ट, एक ब्लेजर और स्नीकर्स पहने हुए हैं जो कि सब सफेद रंग के हैं ।इसके साथ ही उन्होंने लग्जरी घड़ी भी पहनी हुई है। इस हफ्ते की शुरूआत में, मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपनी न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के लिए रणवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी चेंबूर पुलिस स्टेशन में ललित टेकचंदानी द्वारा धारा 292, 293, 509 के तहत दर्ज की गई।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.