अमित शाह ने केजरीवाल के दावे पर किया पलटवार, कहा- देश का नेतृत्व मोदी जी ही करते रहेंगे

0 315

नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के दावे पर पलटवार किया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। दरअसल केजरीवाल ने कहा था ‘मैं भाजपा से पूछता हूं कि इनका प्रधानमंत्री कौन होगा? 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर (BJP leader retired) हो जायेंगे। मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी जी, क्या आप अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं?’ इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा ‘मैं केजरीवाल एंड कंपनी से कहना चाहता हूं कि देश का नेतृत्व मोदी ही करते रहेंगे।’

अमित शाह ने कहा ‘पूर्व हो, पश्चिम हो, उत्तर हो या दक्षिण हो…इस देश की जनता हर कोने में पीएम मोदी के प्रचंड समर्थन में खड़ी है। इंडी गठबंधन के नेताओं को पता है कि भाजपा 400 पार करने जा रही है और मोदी तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए, केजरीवाल इस प्रकार की अफवाह फैला रहे हैं। मैं देश की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी ही 2029 तक नेतृत्व करेंगे और मोदी ही आने वाले चुनाव का नेतृत्व करेंगे।’ गृहमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के लिए कोई अच्छा समाचार नहीं है और उनको भ्रष्टाचार बंद कर संवेदनशीलता के साथ काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रम फैलाकर विपक्ष के नेता चुनाव नहीं जीत सकते। शाह के अनुसार नरेंद्र मोदी ही इस देश को आगे ले जाने का काम करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ‘एक तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हैं जो 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल हैं। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी हैं, जिन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है।’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के तीन तरण के मतदान बहुत अच्छे रहे हैं और चौथे चरण के में एनडीए अपने ‘मिशन 400’ की तरफ मजबूती से बढ़ेगा। गृहमंत्री ने दावा किया कि नतीजों के दिन भारतीय जनता पार्टी दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.