अमृतसर: डंपर और बस के बीच भीषण टक्कर, 35 लोग घायल, कई की हालत गंभीर

0 2,427

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में एक बस और डंपर के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 35 लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर है। चश्मदीदों का कहना है कि दो लोग ऐसे प्रतीत हो रहे थे कि उनकी मौत हो चुकी है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसा अमृतसर में पठानकोट रोड पर कथुनंगल के पास हुआ। यहां बस और बजरी से भरे डंपर के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 35 से 40 लोग गंभीर जख्मी हो गए।

हादसा इतना गंभीर था कि बस में सवार कई लोगों को जानलेवा चोट आई हैं। हालांकि, अब तक मृतकों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बटाला की तरफ से यात्रियों से भरी बस अमृतसर आ रही थी। गोपालपुरा गांव के पास आगे जा रहे डंपर ने एक दम से यू टर्न ले लिया, जिस कारण तेज रफ्तार बस डंपर से टकरा गई।

डंपर चालक फरार
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच करके केस दर्ज कर रही है। सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मी ने बताया कि जब वह आए तो 35 के करीब यात्री जख्मी थे और सभी को उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। हालांकि, कई लोगों की हालत काफी गंभीर थी। वहीं, चश्मदीद लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट बहुत भीषण था और बड़ी संख्या में लोग जख्मी थे। दो से ज्यादा तो लग रहे कि उनकी मौत हो चुकी थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.