देश भर में आज से महंगा हुआ Amul दूध, इतने रुपए प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी, जानें क्या हैं नए रेट

0 413

नई दिल्ली: देश भर में आज से अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर से बढ़कर 66 रुपये/लीटर हो जाएंगे। जबकि अमूल टी स्पेशल के दाम 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे।

इसको लेकर अमूल ने कहा, बढ़े हुए दाम सिर्फ 3-4% की बढ़ोतरी है, जो फूड इन्फ्लेशन से भी काफी कम है। फरवरी 2023 से दाम नहीं बढ़े थे, इसलिए बढ़ोतरी जरूरी थी। अमूल का दावा है कि दूध के उत्पादन और ऑपरेशन कोस्ट में बढ़ोतरी होने की वजह से दाम बढ़ाया गया। पिछले साल अमूल के दूध संघों ने किसानों के दामों में औसतन 6-8% बढ़ोतरी की थी। अमूल की पॉलिसी के अनुसार, ग्राहकों के दिए 1 रू में से 80 पैसे दूध उत्पादन कर्ता को जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.