गाय एवं भैंस विकास डेयरी काम्प्लेक्स की स्थापना के लिए तीस लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत

0 649

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए गाय एवं भैंस विकास डेयरी काम्प्लेक्स की स्थापना के लिए तीस लाख रुपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है।

पशुधन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश जारी करते हुए योजना के उचित क्रियान्वयन हेतु निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गयें हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि का आहरण व व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाये।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.