मेरठ में युवक की गला काटकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

0 323

खरखौदा के गांव बिजौली में एक 22 वर्षीय युवक की शुक्रवार देर रात्रि गला काट कर हत्या कर दी। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। बाद में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि मृतक करीब तीन वर्ष पहले त्यागी समाज के एक युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था तथा जेल भी जा चुका है।

खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी उज्जवल उर्फ पप्पू 22 वर्षीय पुत्र शिवकुमार शुक्रवार शाम को करीब 7:00 बजे घर से निकला था। करीब 9:00 बजे उसका गला कटा शव गांव में मोहल्ला चौक पर रास्ते में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

करीब तीन वर्ष पूर्व गांव बिजौली के दीपक त्यागी 20 वर्ष पुत्र मुकेश त्यागी जब खरखोदा में बाइक से किसी काम आया था तो पप्पू उर्फ उज्जवल ने गांव बिजौली निवासी अप्पू पुत्र देशराज के साथ हापुर मेरठ रोड पर डीएवी डिग्री कॉलेज के सामन सरेआम गोली मार दी थी। घटना की वीडियो भी वायरल हुई थी। इस मामले में उज्जवल दोनों जेल भी जा चुके हैं।

खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार जानकारी मिली है कि उम्र तक तीन वर्ष पहले गांव के ही एक त्यागी समाज के युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी चुका है। सभी तथ्यों पर गहराई से जांच हो रही है। मृतक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

गांव के बीचो बीच मोहल्ला चौक में युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.