बंगाल की खाड़ी में आज सुबह सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, हरियाणा में भी डोली धरती, जानें

0 65

कोलकाता: बंगाल की खाड़ी में आज सुबह सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में आज सुबह 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, यह झटका सुबह 07:26 पर महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर 35 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए, हालांकि फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

सोमवार की रात हरियाणा में आया था भूकंप

भारत में 21 नवंबर को 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। यह झटका रात 02:41 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। इसके बाद आज बंगाल की खाड़ी में भूकंप की यह घटना सामने आई है। उधर, हरियाणा में भी सोमवार की देर रात भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई थी। सोमवार को यह भूकंप रात 9:22 बजे आया था। इसका केंद्र सोनीपत जिले में 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। स्थानीय प्रशासन के अनुसार किसी तरह की क्षति की कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.