दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, एंडरसन-शोएब बशीर को मौका

0 272

नई दिल्ली : इंग्लैंड ने विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए गुरुवार को अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। चोटिल जैक लीच की जगह स्पिनर शोएब बशीर को मौका मिला है, जो टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाज मार्क वुड के स्थान पर अनुभवी सीमर जेम्स एंडरसन को टीम में शामिल किया गया है। इंग्लिश टीम ने तीन-स्पिन आक्रमण की अपनी रणनीति जारी रखी है। टीम में तीन स्पिनर मौजूद हैं, जिनमें टॉम हार्टले, रेहान अहमद और बशीर शामिल हैं, जो मददगार पिच पर भारत की परीक्षा लेंगे।

बता दें कि पहला टेस्ट मैच 28 रन से जीतने के बाद इंग्लिश टीम पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से आगे है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.