Dussehra 2025: भारत में दशहरा का पर्व बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को विजयादशमी के नाम भी जाना जाता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों को घूमने का प्लान किया जा सकता है जहां पर रावण दहन की परंपरा बहुत ही खास तरीके से मनाई जाती है। यह त्यौहार इतने भव्य तरीके से मनाया जाता है कि इसकी गूंज हर घर में होती है। आतिशबाजी से पूरा शहर जगमगा उठता है।
अयोध्या
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में दशहरा का अवसर देखने बहुत ही सौभाग्य की बात है। यहां पर रावण दहन और रामलीला का भव्य आयोजन हर जगह प्रसिद्ध है। पूरे दिन शहर में चहल पहल का माहौल रहता है। घाटों पर रंग बिरंगे दीये जलाए जाते हैं और रामलीला का मंचन किया जाता है। यहां पर रावण के विशाल पुतले देखने लायक हैं।
कानपुर
दशहरा के दिन कानपुर के परेड ग्राउंड में रावण दहन का आयोजन भव्य तरीके से होता है। इस दिन यहां परंपरागत रामलीला मंचन किया जाता है और विशाल पुतले जलाए जाते हैं। यह त्यौहार एक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखता है जिसे परिवार के साथ एंजॉय करना चाहिए। यहां पर शाम के समय खुशियां मनाने और मौज मस्ती करने आ सकते हैं।

वाराणसी
यहां पर हर साल रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के विशाल पुतले बनाए जाते हैं और विजयादशमी के दिन उनका दहन किया जाता है। यहां पर आप दशहरा का पारंपरिक नजारा बखूबी देख सकते हैं।
मेरठ
यहां पर दशहरे के दिन बहुत भव्य आयोजन होते हैं। जगह-जगह लोग रावण के पुतले जलाते हैं और खुशियां मनाते हैं। जो धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। इस जगह आप बच्चों को लेकर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
लखनऊ
लखनऊ का ऐशबाग और जानकीपुरम रामलीला मैदान बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर कई लोग रावण दहन देखने के लिए आते हैं। यहां की परंपरागत रामलीला का मंजन होता है और रावण पुतले का दहन किया जाता है। परिवार के साथ इस जगह शाम को आनंद लेने आ सकते हैं। दशहरा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में रावण दहन देखने का प्लान किया जा सकता है। यह त्यौहार सांस्कृतिक एकता, भाईचारा और धार्मिक सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। पूरे साल लोग दशहरा का इंतजार करते हैं जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।