Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान ड्रग्स केस के इकलौते ग्वाह की मौत, केस हुआ कमजोर

0 650

 Cruise Drug Case Weak : आर्यन खान केस में NCB के गवाह प्रभाकर सेल की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से प्रभाकर सेल की मौत हुई है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद प्रभाकर सेल चर्चा में आया था, और एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के पंच गवाह प्रभाकर सेल का निधन कल हुआ है। उनके वकील तुषार खंडारे के अनुसार, कल चेंबूर के माहुल इलाके में आवास पर दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर का निधन हुआ।

कौन हैं प्रभाकर सेल?

स्वतंत्र गवाह, प्रभाकर सेल का दावा था कि वो केपी गोसावी का पर्सनल बॉडीगार्ड था, जिसकी आर्यन के साथ सेल्फी वायरल हुई थी। सेल के हलफनामे में एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आरोप लगे थे। सेल ने हलफनामे में दावा किया था कि वानखेड़े मामले के स्वतंत्र गवाह आरोपियों से रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहे थे।

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.