India-Nepal Railway Service : आज भारत-नेपाल यात्रा को मिलेगी हरी झंडी, PM मोदी और देओबा करेंगे उद्घाटन

0 823

India-Nepal Railway Service :  भारत नेपाल के बीच नई रेल सेवा शुरू हो रही है। और इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार यानी आज PM मोदी और नेपाली PM शेर बहादुर देऊबा नई दिल्ली से हैदराबाद हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन करेंगे। दोनो देशों के बीच जयनगर-बीजलपुरा-बरदीदास तक रेलवे लाइन को जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लंबाई 69.08 किलोमीटर है।

पहले चरण में 34.5 किलोमीटर रेलवे लाइन का उद्घाटन किया जाएगा। जो बिहार के जयनगर को नेपाल के जनकपुर के कुर्था स्टेशन से जोड़ेगी।

भारतीय और नेपाली यात्री ही कर सकेंगे इस ट्रेन मे सफर …

DRM आलोक अग्रवाल ने बताया कि शनिवार 2 अप्रैल को उद्घाटन के बाद रेलवे कर्मचारियों और कई बड़े अधिकारियों को लेकर ट्रेन कुर्था के लिए रवाना होगी। रविवार से यात्रियों के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

खास बात ये है कि ट्रेन मे सिर्फ भारतीय और नेपाली यात्री ही सफर कर पाएंगे। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए एक sop जारी किया है, जिसमे दूसरे देशों के नागरिकों को ट्रेन मे सफर करने की अनुमति नहीं दी गई है।

ट्रेन में चढ़ने से पहले दिखाना होगा ID कार्ड..

• वैलिड पासपोर्ट
• भारत सरकार/राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश से जारी फोटो id कार्ड
• भारतीय चुनाव आयोग से जारी वोटर ID कार्ड
• नेपाल में इंडियन कॉन्सलेट जनरल से जारी इमरजेंसी सर्टिफिकेट/आइडेंटिटी सर्टिफिकेट
• 65 साल से अधिक और 15 साल से कम उम्र के लोगो के लिए फोटो ID कार्ड जैसे – पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/सीजीएचएस कार्ड/राशन कार्ड होना चाहिए।

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.