आगरा के ASAN MEDICAL कॉलेज में लगी आग , चारो तरफ मची अफरा तफरी

0 642

ASAN MEDICAL COLLEGE : एसएन मेडिकल कॉलेज आग लगने से में भाग दौड़ मच गयी , लोगो ने जब धुआँ उठते हुए देखा तो लोग वहा पहुंचे । देखते ही देखते चारो तरफ शोर शुरू हो गया। इमारत में आग लगने की सूचना फैलते ही लोगो के होश उड़ गए। इमारत में मौजूद अपने-अपने मरीजों के गोद में ही उठाकर लोगो ने बाहर की दौड़ लगाना शुरू कर दिया।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सर्जिकल ब्लॉक के बेसमेंट में रखे मटेरियल में आग लगने के की वजह से धुआँ ऊपर तक पहुंच गया । समय से सतर्कता अपनाते हुए सीएफओ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है। अब स्थिति सामान्य है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

रिपोर्ट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.