प्रमोशन इवेंट पर Shweta Tiwari ने कुछ ऐसा कहा , जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया …

0 862

टीवी और फिल्म अभिनेत्री श्वेता तिवारी के ब्रा को लेकर भगवान पर किया गया कमेंट उनके आने वाले बेव सीरीज के लिए भारी साबित हो सकता है। हिन्दू संगठनों ने इस बयान के बाद वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देने की चेतावनी दी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके विवादित बयान की भोपाल पुलिस कमिश्नर से 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

बुद्धवार प्रमोशन इवेंट पर भोपाल आई श्वेता तिवारी ने इवेंट के दौरान कहा कि मेरी ब्रा का साइज भगवान देख रहे है इस बयान पर भारी बवाल मच गया है ,संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने बयान जारी किया है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्देशक और अभिनेता-अभिनेत्रियों ने हिंदू धर्म के भगवानों के अपमान का ठेका ले रखा है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्वेता तिवारी का बयान बेहद आपत्तिजनक है. भोपाल पुलिस कमिश्नर से कहा गया है कि मामले की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट दें. उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि, ये बात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.