ballia News: बलिया में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बैरिया तहसील में गंगा के तटवर्ती कई गांवों में दहशत में जी रहे हैं लोग

0 501

बलिया: जिले से होकर गुजर रही गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव जारी है। जलस्तर में बढ़ाव का यही सिलसिला जारी रहा तो अंदेशा जताया जा रहा है कि अब तक सारे रिकॉर्ड जल्द ही टूट सकते हैं। इससे गंगा के तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है।

जैसे-जैसे गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है, लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। पुराने जानकार लोगों को अंदेशा है कि इस बार गंगा की ऊफनती लहरें पिछले सारे रिकार्ड तोड़ सकती हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से रविवार सुबह आठ दर्ज आंकड़ों के मुताबिक गंगा के गेज स्थल बक्सर में 60.350 मीटर था। जो खतरा बिंदु 60.32 मीटर से ऊपर जा चुका है। वहीं 1982 में यहां जलस्तर 62.09 मीटर तक पहुंचा था। जिसके काफी करीब है। वहीं, गंगा के गायघाट गेज पर गंगा का जलस्तर 59.370 मीटर दर्ज किया गया। जो अब तक के उच्चतम स्तर 60.390 मीटर के नजदीक जाता दिखाई दे रहा है।

उधर, बाढ़ के पानी से बैरिया तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर की स्थिति भयावह होती जा रही है। लोग सड़क किनारे प्लास्टिक के तिरपाल के नीचे जीवन गुजारने को विवश हैं। हालांकि, घाघरा नदी में डीएसपी हेड और चांदपुर गेज दर्ज किया गया, लेकिन मांझी घाट गेज पर बढ़ाव जारी है। जबकि पिपराघाट गेज पर टोंस नदी भी 60.900 मीटर के साथ बढ़ाव पर है।

गंगा नदी में बढ़ाव से बैरिया तहसील के बादिलपुर, बाबू बेल, सुनार टोला रामगढ़, सुघर छपरा, दूबेछपरा, गोपालपुर, उदई छपरा और प्रसाद छपरा बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इन गांवों के पीड़ितों के सामने खाने-पीने व प्रकाश की उत्पन्न हो गई है। क्योंकि बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.