हिंसा के बाद भारत में घुसने को बेताब बांग्लादेशी, अगरतला में 16 को हिरासत में लिया

0 259

नई दिल्ली: बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की लगातार नाकाम कोशिश कर रहे हैं. मंगलवार शाम को पुलिस अधिकारियों ने अगरतला रेलवे स्टेशन से 16 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार हुए व्यक्तियों में 13 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है. इसके बावजूद बांग्लादेशी नागरिक भारत में आना चाहते हैं. हालांकि, पकड़े गए लोगों में से तीन गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं.

स्थानीय पुलिस ने पकड़े गए लोगों को हिरासत में ले लिया है. साथ ही अगरतला सरकारी रेलवे पुलिस स्टेशन (जीआरपीएस) में विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. इन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे लोगों के नाम साझा किए हैं. बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मिजानुर रहमान, सफीकुल इस्लाम, मोहम्मद अलामीन अली, मोहम्मद मिलन, सहाबुल, सरीफुल शेख, कबीर शेख, लीजा खातून, तानिया खान, इथी शेख, बृंदाबन मंडल, अब्दुल हकीम, मोहम्मद ईदुल, मोहम्मद अब्दुर रहमान, मोहम्मद अयूब अली और मोहम्मद जियारुल के रूप में की गई हैं. पकड़े गए लोगों में से तीन गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं. उनकी पहचान ऐजेंट के रूप में की गई है.

इससे पहले भी चार बांग्लादेशी नागरिक असम के करीमगंज जिले के जरिए अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, तब भी पुलिस ने चारों बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में प्रवेश करने से रोक दिया. इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया था. भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में प्रवेश न कर सके. सीमा पर रक्षा की पहली पंक्ति बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) तैनात है. वहीं, दूसरी पंक्ति में असम पुलिस है. अधिकारी अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.