नई दिल्ली: देश भर में मंगलवार, 31 मार्च को महावीर जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है। जैन धर्म के अनुयायी आज भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस अवसर पर कई राज्यों में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी और शेयर बाजार भी बंद रहेंगे।
कहाँ-कहाँ बैंकों की छुट्टी है
महावीर जयंती के मौके पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। बाकी राज्यों और शहरों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।
शेयर बाजार और MCX पर असर
बीएसई और एनएसई पर मंगलवार, 31 मार्च को सभी इक्विटी और डेरिवेटिव सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा। साथ ही, एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर भी आज ट्रेडिंग नहीं होगी। इस हफ्ते, शेयर बाजार सिर्फ 3 दिन खुले रहेंगे, जबकि 4 दिन की छुट्टी रहेगी। बीएसई और एनएसई शुक्रवार, 3 अप्रैल को भी बंद रहेंगे।