Bank Holiday Today: गुड फ्राइडे पर इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की लिस्ट

0 28

गुड फ्राइडे, यानी 3 अप्रैल को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि कौन-कौन से राज्य में बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे। बिना जानकारी बैंक पहुंचना परेशानी का कारण बन सकता है।

किन राज्यों में आज बैंक बंद हैं

आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, गुड फ्राइडे के चलते आज गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बैंक बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का महत्वपूर्ण दिन है, जिसे यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है, इसलिए कई राज्यों में इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

किन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे

देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं हैं। त्रिपुरा, चंडीगढ़, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में बैंक आज खुले रहेंगे। इन राज्यों में गुड फ्राइडे की छुट्टी लागू नहीं होती, इसलिए लोग सामान्य दिनों की तरह बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

अप्रैल में बैंकों की प्रमुख छुट्टियों की लिस्ट

दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
1 अप्रैल पूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल केरल
3 अप्रैल पूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर)
14 अप्रैल पूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
15 अप्रैल त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल असम
20 अप्रैल कर्नाटक
21 अप्रैल त्रिपुरा

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.