Barabanki News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो डबल डेकर बसों में टक्कर, आठ की मौत, 35 घायल

0 541

बाराबंकी। बाराबंकी जिले से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह डबल डेकर दो बसों की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। पैंतीस से अधिक यात्री घायल हैं। यह हादसा लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बिहार के सीतामढ़ी से डबल डेकर बस दिल्ली जा रही थी। इस बस ने नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास पहले से खड़ी एक डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। इसके बाद चीख-पुकार मच गई।अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से कुछ की हालत नाजुक है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.