UP Weather Forecast: यूपी में 28 जुलाई के बाद जोर पकड़ेगी बारिश, दो दिन भारी बरसात के आसार

0 643

लखनऊ: पिछले कुछ दिनों से जारी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने की उम्मीद है। इससे भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलती रहेगी, लेकिन 28 जुलाई के बाद से बारिश रफ्तार पकड़ेगी। इसके बाद 30-31 जुलाई तक मेरठ सहित पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश के असार हैं। इस दौरान कुछ हिस्सों में तेज बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मेरठ में दिन का तापमान 34.1 और रात का 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक और रात का सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार 28 जुलाई से पूरे उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और इस दौरान मध्यम से तेज एवं व्यापक बारिश के आसार हैं। वहीं, रविवार को मेरठ का एक्यूआई 43 दर्ज हुआ जो अच्छी श्रेणी में है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.