बरहज/देवरिया: उठ गयी बच्चियों के सर से माँ का साया

0 821

बरहज/देवरिया

नगरपालिका बरहज जयनगर डिहवा में अंजनी सोनकर 28 वर्ष पत्नी नीरज सोनकर की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत होने से उठ गया दो मासूम बच्चियों के सर से माँ का साया। वही अंजनी सोनकर के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप।

अंजनी सोनकर की शादी 2014 में जयनगर डिहवा निवासी नीरज सोनकर पुत्र इन्द्रदेव के साथ हुई थी नीरज सोनकर की दो छोटी बच्चियां जिसमें रागनी 6 वर्ष एवं रिया 4 वर्ष की है सम्पर्क सूत्रों की मानें तो अंजनी काफी दिनों से बीमार चल रही थी जिसका इलाज पहले मायके पक्ष के लोगों द्वारा कराया गया लेकिन फिर भी हालत नहीं सुधरी तो ससुराल वालों द्वारा गोरखपुर इलाज कराया जा रहा था जिसका इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गयी और विवाहिता अंजनी के पिता प्रेमचंद सोनकर पुत्र सीताराम सोनकर निवासी मुबारकपुर थाना मुबारकपुर ग्राम चिवटही, जनपद आजमगढ़ द्वारा आरोप लगाते हुए यह बताया गया कि मैं अपनी पुत्री अंजनी की शादी अपने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर 2014 में बरहज थाना क्षेत्र के जयनगर डिहवा में नीरज सोनकर के साथ किया था लेकिन काफी दिनों से नीरज सोनकर द्वारा दहेज के लिए मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था विवाहिता के पिता ने आरोप लगाते हुए यह बताया कि दहेज के लिए ही मेरी पुत्री की हत्या की गई होगी

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र ने बताया की इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हुई है लेकिन पिता के द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात कही है इस बाबत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

 

संवाददाता-पवन पाण्डेय बरहज

 

यह भी पढ़े:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त प्रदेश बनाने के प्रयासों की समीक्षा की

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.