बरहज/देवरिया | यात्रिकर अधिकारी ने ओवर लोडिंग ट्रेलर को पकड़ा

0 820

बरहज/देवरिया | बीती रात बरहज तहसील के नजदीक दुर्गा माता मंदिर के पास रूटीन चेकिंग में यात्रिकर अधिकारी अनिल तिवारी ने छमता से अधिक पत्थर लोडिंग कर जा रहे ट्रेलर को पकड़ा।जिसका नम्बर आर जे 01 जी बी 4327 है।

राजस्थान के अजमेर से पूर्णिया के लिए जा रही थी ट्रेलर

बीती रात यात्रिकर अधिकारी अनिल तिवारी अपने टीम के साथ तहसील के नजदीक भारी वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहे थे कि राजस्थान अजमेर से पूर्णिया के लिए जा रही ट्रेलर को रोक कर चेकिंग किया तो पाया कि ट्रेलर में छमता से अधिक टाइल्स लोडिंग की गई हैं। यात्रिकर अधिकारी ने बताया कि ओवर लोडिंग कर पूर्णिया जा रहे ट्रेलर को काटे पर वजन कराने ले जाया गया जहाँ पता चला कि 55 टन की अपेक्षा 92 टन टाइल्स पत्थर लादा गया है ट्रेलर को पकड़ कर सीज करते हुए तहसील कर्मचारी रामजीत को सौपा गया।रूटीन चेकिंग के दौरान यात्रिकर अधिकारी अनिल तिवारी के साथ सिपाही अमरेश सिंह, सिपाही राम सिंह,सहायक जेपी यादव मौजूद रहे ।

सिद्धार्थनगर | फ्रंटलाइन वर्कर्स को एनडीआरएफ ने किया प्रशिक्षित

संवाददाता – पवन पाण्डेय , बरहज 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.