BCCI हैरान, टीम इंडिया के हेड कोच के लिए नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर और MS धोनी ने किया आवेदन

0 245

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के लिए बीसीसीआई (BCCI) को 3000 से अधिक आवेदन मिले हैं. आवेदन करने वालों में सचिन तेंदुलकर , एमएस धोनी (MS Dhoni) से लेकर नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे नाम शामिल हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक मोदी-सचिन-धोनी जैसे मशहूर लोगों के नाम के जरिये आवेदन करने वाले लोग फेक यूजर्स हैं. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नए कोच के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 मई थी.

भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप तक के लिए ही है. बीसीसीआई ने द्रविड़ की जगह लेने के लिए नए कोच की तलाश में है. इसी के तहत आवेदन मंगाए गए थे. बोर्ड ने इसके लिए अपनी वेबसाइट में गूगल फॉर्म का लिंक दिया था, जिसके जरिए आवेदन किए जाने थे.

सूत्रों के मुताबिक 27 मई तक भारतीय कोच बनने के लिए 3000 से अधिक आवेदन आए. इसमें कई आवेदन सिर्फ नाम के लिए ही हैं. सचिन तेंदुलकर, नरेंद्र मोदी जैसे लोगों के नाम इस्तेमाल करके किए गए आवेदन इसी श्रेणी में गिने जा रहे हैं.

बीसीसीआई एक अधिकारी ने कहा, ‘पिछली बार भी बीसीसीआई को ऐसे आवेदन मिले थे. इसका कारण यह भी है कि बोर्ड ने गूगल फॉर्म के जरिए आवेदन मंगाए थे. इसका फायदा यह है कि गूगल फार्म के जरिए आए आवेदनों को छांटना आसान होता है.’ हालांकि, कुछ लोग इसमें बेवजह गलत नाम से आवेदन करके थोड़ी मुश्किल बढ़ा देते हैं.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.