Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी समेत भारत यात्री आज करेंगे विश्राम, कल फिर शुरू होगी कांग्रेस की यात्रा

0 378

नई दिल्ली। कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। बीते 66 दिनों से राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि, आज यानी रविवार को राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री आराम करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, एक दिन के विश्राम के बाद सोमवार को यह यात्रा हिंगोली जिले के कलामनुरी से वाशिम तक जाएगी।

इससे पहले राहुल गांधी ने कलामनुरी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भारत को न ही विभाजित किया जा सकता है और न ही हम इस देश में नफरत फैलने देंगे। इस दौरान उन्होंने वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा एयरबस जैसे मेगा प्रोजेक्ट को गुजरात में स्थानांतरित करने पर भी राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

छह राज्यों के 28 जिलों में घूम चुकी है यात्रा
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अब तक छह राज्यों के 28 जिलों में यात्रा कर चुकी है। बता दें, बीते सात नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। यह यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश करेगी। इससे पहले महाराष्ट्र के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.