यूपी में बड़ा हादसा: जम्पिंग के दौरान हाइटेंशन लाइन में उलझा पैराशूट, कमांडो अंकुर शर्मा की गई जान

0 376

आगरा. आगरा में पैराशूट जम्पिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मलपुरा थाना क्षेत्र में पैराशूट जम्पिंग के दौरान कमांडो का पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया। ये देख किसानों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कमांडो अंकुर शर्मा को उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी जान चली गई।

बताया गया है कि मलपुरा के ड्राप जोन से दूर पैराशूट हाइटेंशन लाइन में उलझ गया था। जिसके बाद हाईटेंशन लाइन से कमांडो नीचे गिरे। ये देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि कमांडो अंकुर शर्मा जम्मू कश्मीर में तैनात थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.