धर्मांतरण में फरार कानपुर के शिक्षक पर बड़़ा एक्शन, घर की होगी कुर्की

0 288

कानपुर: सामूहिक धर्मांतरण के मामले में फरार कानपुर के शिक्षक के घर की पुलिस जल्द कुर्की करेगी। सीजेएम कोर्ट ने शनिवार को कुर्की का आदेश जारी कर दिया। 14 अप्रैल को हरिहरगंज के इवेजलिकल चर्च में सामूहिक धर्मांतरण में सरकारी स्कूल के शिक्षक आशीष इमैनुअल का नाम प्रकाश में आया था। कानपुर के अर्मापुर स्टेट निवासी शिक्षक शहर के आबूनगर में रहता था। पुलिस ने शिक्षक को नोटिस जारी किया था। हाजिर न होने पर विवेचक ने एक फरवरी को कुर्की के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। शनिवार को कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया। विवेचक ने बताया इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि कोर्ट से आदेश प्राप्त हो गया है, जल्द कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली में डटी रही आईबी आईबी की एक टीम शनिवार को कोतवाली में डटी रही। उसने धर्मांतरण से जुड़ी जानकारी स्थानीय पुलिस से ली। टीम ने अब तक मामले में कार्रवाई व साक्ष्यों पर भी विवेचक से बात की।

14 गिरफ्तार, तीन हाजिर
मामले में 34 नामजद के अलावा पुलिस जांच में 26 अन्य आरोपितों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस विजय मसीह संग 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर अब तक जेल भी भेज चुकी है। अंजू रानी, भानू प्रताप व मुकुल कोर्ट में हाजिर हो चुके हैं। कुछ आरोपित हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर हैं, जबकि कुलपति आरबी लाल समेत 43 आरोपितों को पुलिस तलाश रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.