कोर्ट से CM केजरीवाल को बड़ा झटका, इस तारीख को अदालत में पेश होने का आदेश

0 180

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ता जा रही हैं। ईडी के समन को अनदेखा कर रहे सीएम केजरीवाल को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को समन जारी किया है और अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दिल्ली के सीएम केजरीवाल को अब तक 5 समन जारी किए गए हैं लेकिन उन्होंने अब तक पूछताछ के लिए सहमति नहीं जताई है।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में 5 समन के बावजूद दिल्ली सीएम केजरीवाल के पेश न होने के खिलाफ ईडी द्वारा राऊज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इसी मामले में बुधवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दिल्ली सीएम केजरीवाल को कोर्ट ने आगामी 17 फरवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भेजे गए नोटिस पर AAP का बयान सामने आ गया है। पार्टी ने कहा है कि हम कोर्ट के ऑर्डर का अध्यन कर रहे हैं। इसके बाद हम कानून के मुताबिक कदम उठायेंगे। पार्टी ने कहा है कि हम कोर्ट को बताएंगे कैसे ED के सभी समन गैकानूनी थे।

ईडी के अधिकारी आज जब कोर्ट पहुंचे तो जज ने पूछा कि आगे आपकी कोई सबमिशन है, इस पर ईडी के अधिकारियो ने बताया कि हम अपनी दलीलें दे चुके है। अगर कोई भी क्लेरिफिकेशन होगी तो ASG SV राजू VC से कोर्ट से जुड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोई वकील आज कोर्ट में पेश नही हुआ। इसके बाद शाम 4 बजे ACMM दिव्या मल्होत्रा ने अपना फैसल सुनाया।

दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है, “बीजेपी और पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं। अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि बिना किसी मामले या ईसीआईआर के छापे मारे जा रहे हैं।” क्या यह प्रमुख जांच एजेंसी है?…आज, ईडी का इस्तेमाल केवल उनके (भाजपा) राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए किया जा रहा है और अरविंद केजरीवाल इस सूची में नंबर एक पर हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.