वनडे सीरीज हारते ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया ने भारत से छीना नंबर 1 का ताज

0 307

नई दिल्ली : भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप ईयर में सबसे शर्मनाक बात ये रही कि वे वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से हार गए। इस हार को भारतीय टीम और टीम के फैंस पचा ही रहे थे कि उधर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने एक और बम भारतीय प्रशंसकों पर गिरा दिया।

दरअसल, भारतीय टीम से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर वन टीम का दर्जा छिन गया है। ये किसी और ने नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने छीना है, जिसने 2-1 से वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है। यहां तक कि भारत ने पहला वनडे मैच आसानी से जीत लिया था।

वनडे सीरीज का आखिरी मैच खत्म होते ही आईसीसी ने ICC ODI Team Rankings जारी की। इसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 अंकों के साथ शीर्ष पर है, लेकिन भारत की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इस सीरीज से पहले और सीरीज के पहले मुकाबले के बाद भारत नंबर वन था।

हालांकि, अभी भी भारत (India) के खाते में 113 अंक हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दो मैच जीतकर नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इन दोनों टीमों के खाते में 111-111 अंक हैं। ऐसे में आने वाले वनडे इंटरनेशनल मैच इन टीमों के टीम रैंकिंग्स को देखते हुए रोमांचक होंगे, जहां रैंकिंग में बदलाव देखे जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.