HDFC Bank का बड़ा फैसला: SMS अलर्ट चार्ज घटाया, 1 मई से ग्राहकों को मिलेगी सीधी बचत

0 67

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के बड़े बैंक HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए SMS अलर्ट सर्विस के शुल्क में कटौती का ऐलान किया है। चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बैंक का यह कदम ग्राहकों के लिए एक सकारात्मक खबर माना जा रहा है।

बैंक की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, Insta Alert SMS सर्विस पर लगने वाला चार्ज अब पहले के मुकाबले कम कर दिया गया है। यह नई दरें 1 मई 2026 से लागू होंगी, जिससे लाखों ग्राहकों को हर महीने सीधा फायदा मिलेगा।

अब कितना देना होगा SMS अलर्ट का चार्ज

अब तक ग्राहक प्रति SMS अलर्ट के लिए 20 पैसे के साथ जीएसटी का भुगतान कर रहे थे। नई दरों के लागू होने के बाद यह शुल्क घटकर 15 पैसे प्रति SMS हो जाएगा। यानी हर SMS पर 5 पैसे की सीधी बचत होगी, साथ ही जीएसटी का बोझ भी कम होगा।

हर महीने ऐसे होगी बचत

अगर कोई ग्राहक महीने में 100 ट्रांजैक्शन करता है और हर ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट प्राप्त करता है, तो पहले उसे करीब 20 रुपये (जीएसटी अलग) खर्च करने पड़ते थे। नई दर लागू होने के बाद यही खर्च घटकर लगभग 15 रुपये रह जाएगा। इस तरह ग्राहकों को हर महीने करीब 5 रुपये की बचत होगी।

ईमेल अलर्ट रहेंगे पूरी तरह मुफ्त

बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि ईमेल के जरिए भेजे जाने वाले ट्रांजैक्शन अलर्ट पहले की तरह मुफ्त ही रहेंगे। यानी ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने लेनदेन की जानकारी ईमेल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

ग्राहकों के लिए राहत का कदम

बैंक का यह फैसला उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होगा, जो नियमित रूप से SMS अलर्ट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। छोटे स्तर पर दिखने वाली यह कटौती लंबे समय में ग्राहकों के खर्च को कम करने में मदद करेगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.