घर बैठे कमाई का बड़ा मौका! Facebook का ‘Creator Fast Track’ लॉन्च, फॉलोअर्स भी बढ़ेंगे और होगी लाखों की इनकम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं रहे, बल्कि कमाई का मजबूत माध्यम बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में Meta के स्वामित्व वाले Facebook ने “Creator Fast Track” प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका मकसद कंटेंट क्रिएटर्स को तेजी से ग्रोथ और बेहतर कमाई का अवसर देना है। इस पहल के तहत क्रिएटर्स को गारंटीड पेमेंट के साथ उनके कंटेंट की रीच भी बढ़ाई जाएगी, जिससे कम समय में ज्यादा फॉलोअर्स हासिल किए जा सकेंगे।
ऑडियंस ग्रोथ के लिए मिलेगा खास बूस्ट
कंपनी के मुताबिक, कई ऐसे क्रिएटर्स जो पहले से Instagram, TikTok और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय हैं, उन्हें Facebook पर नई शुरुआत करना चुनौतीपूर्ण लगता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसमें शामिल क्रिएटर्स के Reels को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे उनकी ऑडियंस तेजी से बढ़ेगी। साथ ही, उन्हें तीन महीने तक गारंटीड पेमेंट भी दिया जाएगा।
हर महीने हजारों से लाखों तक की कमाई का मौका
इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत इसकी कमाई है। अगर किसी क्रिएटर के पास Instagram, TikTok या YouTube पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स हैं, तो वह हर महीने करीब 1000 डॉलर यानी लगभग 93 हजार रुपये तक कमा सकता है। वहीं, जिन क्रिएटर्स के किसी एक प्लेटफॉर्म पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उनकी कमाई 3000 डॉलर यानी करीब 2.8 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है। इसके अलावा, क्रिएटर्स को Facebook के मोनेटाइजेशन टूल्स का तुरंत एक्सेस भी मिलेगा, जिससे आगे भी कमाई जारी रह सकेगी।
Meta का क्रिएटर इकॉनमी पर बड़ा दांव
Meta लगातार क्रिएटर इकॉनमी में निवेश बढ़ा रहा है। कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा क्रिएटर्स अपने कंटेंट के जरिए स्थायी कमाई कर सकें। साल 2025 में Facebook ने अपने क्रिएटर मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के तहत करीब 3 बिलियन डॉलर का भुगतान किया, जो 2024 के मुकाबले 35 प्रतिशत ज्यादा है। यह अब तक का सबसे बड़ा सालाना भुगतान माना जा रहा है।
मिडिल क्लास के लिए कमाई का नया रास्ता
Creator Fast Track प्रोग्राम उन लोगों के लिए बड़ा अवसर बनकर सामने आया है, जो सोशल मीडिया के जरिए कमाई करना चाहते हैं। अगर आपके पास अच्छा कंटेंट और पहले से ऑडियंस मौजूद है, तो यह पहल घर बैठे लाखों रुपये कमाने का रास्ता खोल सकती है।