कन्नौज केस में बड़ा खुलासा, मेडिकल जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि; नवाब सिंह यादव के खिलाफ बढ़ाई गई धारा

0 395

कन्नौज। मेडिकल जांच में सामने आया है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव (Nawab Singh Yadav) ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। किशोरी ने अपने बयान में भी यह बात कही है। सपा ने नवाब सिंह से पल्ला झाड़ लिया है, पर लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा में वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ मंच पर मौजूद था। भाजपा अब सपा पर हमलावर हो गई है।

कानपुर में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पकड़े गए लोगों से अखिलेश यादव के रिश्ते जगजाहिर हैं। अब वह चाहे जो कुछ कहते रहें। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश को बताना चाहिए कि नवाब किसका आदमी है। वह सपा में नहीं था तो अखिलेश की रैली के मंच पर क्या कर रहा था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का राजनीतिक डीएनए ही अपराध और अपराधी का साथ देना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाया।

सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि कांग्रेस व आप नेताओं के साथ नवाब सिंह मंच पर गए थे। उनसे नाराजगी भी जताई गई थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.