निर्माणाधीन इमारत की 42वीं मंजिल से आ गिरा बड़ा पत्थर, हुई दर्दनाक मौतें

0 71

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई के वर्ली क्षेत्र में हुए एक दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वर्ली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत की 42वीं मंजिल से एक बड़ा पत्थर गिर गया। इस पत्थर के नीचे दबने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। BMC ने इस घटना की खबर दी। तस्वीरों में स्पष्ट नजर आ रहा है कि इस बड़े पत्थर के नीचे रोड पर खड़ी गाड़ियां दब गईं। गौरतलब है कि 9 जनवरी को मुंबई के वर्ली क्षेत्र में ही एक लिफ्ट में हादसे की घटना सामने आई थी। मामला वर्ली के अविघना टावर क्षेत्र का था, जहां निर्माणाधीन भवन की लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मौत भी हुई थी।

वही इससे पहले जनवरी में कर्नाटक के बेंगलुरु से भी इसी प्रकार के दुर्घटना की खबर आई थी। दरअसल 10 जनवरी को कर्नाटक के बेंगलुरु में मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिर गया, जिससे एक महिला एवं उसके ढाई वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। कहा जा रहा कि महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी, उसी समय यह दुर्घटना हो गई। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था।

वही यह घटना बेंगलुरु के नागवारा क्षेत्र में हुई थी। बताया गया कि एक महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी, जब वह महिला निर्माणाधीन मेट्रो पिलर के पास से गुजरी तो उसी समय पिलर गिर गया। इस घटना के चश्मदीदों ने तब बताया था कि पिलर कई दिनों से हिल रहा था, इसके पश्चात् भी जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आखिरकार इस पिलर की चपेट में आने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.