Bihar News: सासाराम में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे, गया-हावड़ा रूट बाधित

0 490

नई दिल्ली: बिहार के सासाराम में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए है। हादसे से गया-हावड़ा रेल रूट बाधित हो गया है। ये हादसा दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुंभऊ स्टेशन के पास हुआ। हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं। रेलकर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

इस हादसे में किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। लेकिन मालगाड़ी के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के बाद दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे की टीमें डिब्बों को पटरियों से हटाकर ट्रेन रूट शुरू करने के काम में जुट गई हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.