दिल्ली के जू में फैला बर्ड फ्लू, पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक बंद हुआ चिड़ियाघर

0 213

नई दिल्ली: दिल्ली का नेशनल जूलॉजिकल पार्क पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि दिल्ली का जू अगले आदेश तक बंद रहेगा। इस आदेश में बताया गया है कि दो सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। आदेश में कहा गया, “नई दिल्ली की मथुरा रोड पर बना राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 30 अगस्त से अगले आदेश तक अस्थायी रूप से आगंतुकों के लिए बंद रहेगा, क्योंकि दो नमूनों में एच5एन1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया है।”

आदेश में कहा गया है कि आगंतुकों की सुरक्षा और रोग की निगरानी को तीव्र करने के लिए, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 30 अगस्त से अगले आदेश तक आगंतुकों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा, क्योंकि दो नमूनों में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, पशुओं और पक्षियों के प्रबंधन हेतु सभी आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। सभी पर्यवेक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश दिया जाता है।

दिल्ली जू के निदेशक क्या बोले?
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के निदेशक संजीत कुमार ने कहा, “राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली के जल पक्षी विहार में 2 सारसों की मौत के बाद सैंपल भोपाल भेजे गए थे। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल ने 28 अगस्त, 2025 की शाम को बताया कि दोनों सैंपल HSN1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। जू के अन्य जानवरों, पक्षियों और सुरक्षा कर्मचारियों में इसके प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई है। जू के जानवरों, पक्षियों और कर्मचारियों के बीच रोग के प्रसार और संचार को रोकने के लिए गहन निगरानी और सख्त जैव सुरक्षा उपाय किए गए हैं।”

इनफ्लुएंजा वायरस क्या है?
इनफ्लुएंजा वायरस को आमतौर पर फ्लू वायरस कहा जाता है, एक संक्रामक वायरस है जो श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इंसानों में यह स्वाइन फ्लू के रूप में ज्यादा घातक रहा है। वहीं, जानवरों में बर्ड फ्लू के नाम से प्रचलित है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.