राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर BJP नेता का बड़ा बयान, बोले- मोहन मरकाम का फोटो…

0 363

रायपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के ब्रेक के बाद फिर शुरू होने वाली है. रविवार को राहुल गांधी रायगढ़ पहुंचेंगे और फिर यहीं से यात्रा की शुरुआत करेंगे. इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे. न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने तंज कसा है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटबाजी की जननी है. यहां व्यक्ति और परिवार पर आधारित राजनीति चलती है. राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का फोटो गायब कर दिया गया था. इनके सर्वोच्च नेता प्रदेश में पधार रहे हैं. 5 साल की करनी पर भी प्रकाश डालना चाहिए. कुछ लोग जेल में हैं, कुछ लोग बेल में हैं और कुछ लोग इंतजार में हैं.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के CAA मामले दिए बयान पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि किसी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. जो अपनी बपौती मान कर चल रहे थे जनता ने निपटा दिया. लोकतंत्र का पूरा ख्याल रखा जाएगा. उनको बताने में क्या तकलीफ है, क्या विदेशी है?.रायपुर क्लस्टर की बैठक को लेकर क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा आगामी चुनाव के लिए तैयार है. सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोले गए हैं. विधानसभा क्षेत्र में भी कार्यालय का गठन करना है. निचले स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की तैयारी है. 400 पार का हमारा मूल उद्देश्य है. 11 की 11 सीटें जीतने कार्यकर्ता मैदान में है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.