नोएडा में केंद्रीय बजट 2026-27 का सजीव प्रसारण, भाजपा पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से किया श्रवण

0 287

नोएडा। सेक्टर-116 स्थित भाजपा जिला नोएडा महानगर कार्यालय में शनिवार को केंद्रीय बजट 2026-27 का सजीव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ओडिशा प्रभारी भाजपा विजयपाल तोमर ने किया। इस अवसर पर नोएडा विधायक पंकज सिंह और जिला अध्यक्ष नोएडा महानगर महेश चौहान भी उपस्थित रहे। जिले के सभी पदाधिकारियों ने एक साथ संसद में प्रस्तुत हो रहे बजट का श्रवण किया।

नौवीं बार बजट पेश करने पर वित्त मंत्री को बधाई
कार्यक्रम के दौरान देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। नेताओं ने इसे भारतीय संसदीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया।

विकसित भारत के संकल्प को मिलेगा बल
भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती देने वाला है। यह बजट आर्थिक विकास, सामाजिक सशक्तिकरण और देश की समग्र प्रगति की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने बजट को दूरदर्शी बताते हुए इसे आमजन, युवाओं और मध्यम वर्ग के हित में बताया।

भाजपा कार्यालय में रहा उत्साह का माहौल
सजीव प्रसारण के दौरान भाजपा कार्यालय में विशेष उत्साह देखने को मिला। बजट से जुड़ी घोषणाओं पर पदाधिकारियों ने आपसी चर्चा भी की और इसे संगठन के लिए सकारात्मक बताया। कार्यक्रम में युवा समाजसेवी एवं विश्व हिंदू महासंघ गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी भी मौजूद रहे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.