BJP ने चुने कई राज्यों के प्रदेश अध्‍यक्ष, जल्द मिलेगा नड्डा का रिप्लेसमेंट

0 125

नई दिल्‍ली: उत्तराखंड और मिजोरम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ। उत्तराखण्ड में मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दोबारा अध्यक्ष बने, तो वहीं, मिजोरम में पूर्व मंत्री तथा विधायक के. बेचुआ नए अध्यक्ष चुने गए। सोमवार को 6 राज्यों में बीजेपी अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए, वहीं अब तक बीस राज्यों के चुनाव हो चुके हैं। अगले दो दिनों में 12 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में भी चुनाव होंगे।

महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम, पुडुचेरी में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। जिनका आज ऐलान किया जाएगा। मध्य प्रदेश, लद्दाख तथा पश्चिम बंगाल में अगले दो दिनों में चुनाव होने हैं। 14 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक चुनाव हो चुके हैं। यानी 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव पूरे हो जाएंगे। यूपी, गुजरात, ओडिशा तथा कर्नाटक जैसे राज्यों में तीसरे चरण में चुनाव होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

एन रामचंद्र राव होंगे तेलंगाना में अध्यक्ष
तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। यहां एन रामचंद्र राव को प्रदेश अध्‍यक्ष की जिम्मेदारी दी जाएगी। उनका चयन होना लगभग तय है, कारण कि उनके खिलाफ किसी अन्य ने पर्चा नहीं भरा गया है। भाजपा के वर्तमान राज्य अध्यक्ष तथा करीमनगर सांसद बंडी संजय कुमार का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद से भाजपा संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

महाराष्ट्र में रविंद्र चव्हाण को कमान
महाराष्ट्र में मौजूदा वर्किंग प्रेसिडेंट रविंद्र चव्हाण ने सोमवार को औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। वो अब पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कमान संभालेंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को महाराष्ट्र चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है।

जल्द मिलेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष
बता दें कि राज्यों में नए नेतृत्व की स्थापना से एक ओर पार्टी को आगामी चुनावों के लिए सशक्त संगठन मिलेगा, तो वहीं दूसरी तरफ इस प्रक्रिया राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए मंच भी तैयार हो रहा है। अगले कुछ दिनों में भाजपा नेतृत्व को लेकर अहम संकेत सामने आ सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.