भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दयाल के बिगड़े बोल…गर्दन उड़ा दी जाए..

0 424

उन्होंने कहा…आज बड़ा ज्वंलत मुद्दा चल रहा है नूपुर शर्मा का, मैं महिला हूँ अगर यह विषय नहीं रखूंगी तो यह पूरा नहीं होगा।

उन्होंने कहा मैं दो दिन पहले एक वीडियो देख रही थी, जिसमें कश्मीर के एक मुस्लिम नेता थे जो हिन्दू धर्म पर अभद्र टिप्पणी की। जिससे देखकर खून खौलता है लगता है जैसे इसकी गर्दन उड़ा दी जाय। लेकिन यह हिन्दू समाज है कितने आक्रमण हुए हमारे देश पर किन्तु हमारी संस्कृति वहीं हैं। देश और प्रदेश में कितनी ही सरकार रही, इनको सबने विशेष दर्जा दिया। ओरों की तरह आम नागरिक नहीं समझा। किसी भी धर्म के लिए गलत बोलना गलत है अगर नूपुर ने कुछ बोल दिया तो उस पर मुस्लिम राष्ट्र खड़े हो गए और पत्थरबाजी और रैली निकलने।लगी।

लेकिन हिंदू समाज जिस को पता है कि उसके हजारों मंदिर तोड़ दिए गए फिर भी वह शांति के साथ कानून का रास्ता अपनाता है। अगर हिन्दू समाज खड़ा हो गया तो देश में बड़ी मुश्किल हो जाएगी।

Also Read:- Bulandshahr Shiv Mandir : बुलंदशहर में दिन दहाड़े शिव मंदिर में चोर ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

रिपोटर : राजकुमार सिंह
बुलन्दशहर

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.