भरतपुर में भाजपा कार्यकर्ता कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

0 575

भरतपुर: शहर में जघीना गेट के पास रविवार मध्यरात्रि अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में सवार रेलवे सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) के एक सदस्य कृपाल सिंह जघीना की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भाग गए। उन्हें सात गोलियां लगी। बदमाश तीन बाइक और दो कारों में सवार थे। कृपाल सांसद रंजीता कोली के करीबी माने जाते हैं। गंभीर घायल कृपाल को समर्थक आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रविवार रात भाजपा कार्यकर्ता कृपाल सिंह जघीना अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से घर लौट रहा था। इसी दौरान जघीना गेट के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी को घेर कर रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग कर बदमाश मौके से भाग निकले। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन हाथ नहीं लगे। गंभीर घायल कृपाल सिंह को दोस्त आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए समर्थकों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और डॉक्टरों के साथ मारपीट कर दी।

समर्थकों के हंगामे और मारपीट से डरकर डॉक्टर व चिकित्साकर्मी भाग गए। इसके बाद परिजन कृपाल को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे. वहां पर भी उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक कृपाल सिंह रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य और मल्लखंभ के जिलाध्यक्ष थे। घटना की सूचना पाकर सांसद रंजीता कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेष सिंह, एसपी श्यामसिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.