पटना में गंगा नदी में नाव पलटी, 10 लोग लापता

0 573

पटना: राजधानी पटना में दियारा से घास लेकर लौट रहे लोगों से भरी एक नाव रविवार देरशाम शेरपुर के पास गंगा नदी में पलट गई। नाव में लगभग पचास लोग सवार थे। इसमें शाहपुर के दाउदपुर निवासी दस लोग लापता हैं। सभी की तलाश जारी है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक गांव के लोगों ने सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। शाहपुर थाना प्रभारी ने शब्बीर आलम ने एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह समाचार लिखे जाने तक खोजबीन जारी है।

लापता लोगों की सूची

1- रामाधार राय( 65)

2-मोती पंडित की पत्नी कंचन देवी (35 )

3-डोरा राय की बेटी (40)

4-भोली कुमारी (12 )

5-आरती कुमारी (14)

6- पूजन राय की पत्नी (40)

7-कुमकुम देवी

8-विनोद राय (50)

9-छटू राय (60)

10- महेश राय

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.