सेहत के लिए हानिकारक है चाय और बिस्किट का नाश्ता, इन हेल्दी ड्रिंक्स से करें इसे रिप्लेस

0 193

नई दिल्ली। हम में से कई लोग अक्सर अपनी सुबह चाय और बिस्किट के साथ करते हैं। चाय और बिस्किट का एक ऐसा रिश्ता है, जिसकी वजह से यह एक-दूसरे के पूरक बन चुके हैं। बचपन की यह आदत अब कई लोगों के दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है। वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें चाय-बिस्किट साथ में खाना बेहद पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय और बिस्किट का यह मेल आपकी लिए सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो अपने दिन की शुरुआत चाय और बिस्किट के साथ करते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे इससे होने वाले नुकसानों के बारे में-

विशेषज्ञों की मानें तो चाय और बिस्किट के साथ अपने दिन की शुरुआत करने से एसिडिटी हो सकती है। साथ ही इससे पेट की चर्बी बढ़ सकती है और पोषण अवशोषण में बाधा आ सकती है। इतना ही नहीं सुबह-सुबह चाय और बिस्किट के सेवन से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा इसकी वजह से व्यक्ति को आंत संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। साथ ही बिस्किट में मौजूद गेहूं का आटा या मैदा में पाई जाने वाली सैचुरेटेड फैट की मात्रा के कारण पाचन संबंधी समस्याएं भी सकती हैं। ऐसे में आप चाय और बिस्किट की जगह इन पांच बेहतरीन विकल्प ड्रिंक के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

अगर आपको पेट फूलने की समस्या है, तो अपने दिन की शुरुआत धनिया के पानी से करें। इसे बनाने के लिए एक ग्लास पानी में एक चम्मच धनिया के बीज का पाउडर मिलाकर पी जाएं। यह ड्रिंक पाचन एंजाइम्स को उत्तेजित करता है, जो पाचन में सुधार करने के साथ ही सूजन और पेट फूलने से रोकता है।

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो एलोवेरा जूस इसके लिए सबसे कारगर साबित होगा है। इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए एक ग्लास पानी में 15 मिली एलोवेरा जूस मिलाएं। यह एक नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में कार्य करता है, जो आंतों की गतिशीलता में सुधार करता है।

अगर आप बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, सुबह-सुबह हलीम के बीज के साथ नारियल पानी पिएं। इसके लिए नारियल पानी में 1/4 छोटा चम्मच हलीम के बीज (2 घंटे तक भिगोए हुए) मिलाकर पिएं। यह आयरन से भरपूर है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को टूटने से रोकता है।

अपनी शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी के साथ नारियल पानी आपकी मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए नारियल पानी में एक चुटकी दालचीनी मिलाएं। यह ड्रिंक रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है और लेप्टिन संवेदनशीलता में सुधार करता है।

पाचन के लिए सौंफ या सौंफ का पानी बेहद गुणकारी माना गया है। इसके सेवन से आंत की सूजन कम होती है और जीईआरडी (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ के बीज का पाउडर मिलाकर सुबह पीने से फायदा मिलेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.