Budget 2025: पीएम किसान सम्मान निधि में होगी इतनी बढ़ोत्तरी! निर्मला सीतारमण खोलेंगी भूमिपुत्रों के लिए खजाना

0 190

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट पेश करेंगी। इस बजट से लोगों को कई उम्मीदें हैं। आर्थिक सर्वे में संकेत मिला है कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए लोन और टैक्स में राहत मिल सकती है। इसके अलावा सबसे बड़ा दांव मोदी सरकार लघु एंव सीमांत किसानों पर लगा सकती है।लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किया गया वादा पूरा करने का समय आ गया है। दरअसल सरकार ने किसानों को लेकर दो बड़े वादा के किए थे, जिसमें किसानों की आय दोगुनी करना वादा और पीएम किसान सम्मान निधी की राशि में इजाफा करना। किसान लंबे समय से किसान सम्मान निधि का पैसा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि भाजपा की अहम योजनाओं में से एक है। अभी फिलहाल किसानों को 6 हजार रूपये वार्षिक तीन किस्तों में दिए जाते हैं। किसान इसे बढ़ा कर 10 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। बजट 2025 में वित्तमंत्री और केंद्र सरकार से किसानों को उम्मीद है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। हालांकि किस्त में बढ़ोतरी की जाएगी या नहीं इसके लिए तो बजट पेश होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री केंद्र बजट पेश करेंगी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार आठवां बजट होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी हरियाणा और पंजाब के किसान नाराज बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बिहार राज्य को भी इस बजट से उम्मीदें हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान एमएसपी गारंटी कानून की लंबे समय से मांग कर रहे हैं। पंजाब के किसान कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में कृषि बजट बढ़ने के साथ-साथ किसानों के लिए कुछ रियायतें और नई घोषणाओं की उम्मीद है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में बढ़ोत्तरी की सबसे अधिक संभावना जताई जा रही है।

कब जारी होगी 19वीं किस्त?

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी की जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बिहार के भागलपुर जाने का है। यहां से वे 19वीं किस्त जारी करेंगे और साथ ही किसानों से संवाद करने का भी प्लान है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.